फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BDC upturned trolley full of supporters, injured recruitment

बीडीसी समर्थकों से भरी ट्रॉली पलटी, 25 घायल

Sun, 01 Nov 2015 09:49 PM IST
दातागंज (बदायूं)
दातागंज (बदायूं) Updated Sun, 01 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
BDC upturned trolley full of supporters, injured recruitment

विज्ञापन
 निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य को बधाई देने जा रहे समर्थकों से भरी ट्रॉली खलीलपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। 12 घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज समरेर और दातागंज में चल रहा है। घटना रविवार पूर्वाह्न साढ़े तीन बजे हुई। घायलों में चार की हालत गंभीर है।
समरेर ब्लाक की ग्राम पंचायत टिकलापुर से बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी शेर सिंह की लगातार तीसरी बार जीत की खबर गांव वालों को मिली तो तमाम गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनको बधाई देने के लिए निकले। ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। बरेली रोड पर गांव खलीलपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। आस-पास के ग्रामीणों ने घायलों को निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। यहां से 12 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की खबर मिलने पर गांव के तमाम लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

-----
ये लोग हुए घायल
नरेंद्र (30), दुर्गपाल (35), रामवीर (30), छत्रपाल (65), वेदराम (55), कल्लू (40), महीपाल (45), अतरपाल (60), त्रिलोकीनाथ (40), प्रेमपाल (55), भीमसेन (65), मोर सिंह (50), चंदनलाल (60), शेर सिंह (35), ढाकन (55), सूबेदार (40), रामौतार (40), राजवीर (45), शिवराम (60), रैवारी (40), रामऔतार (25), रामरतन (28), अमरपाल (55)
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनकी हालत है गंभीर
महीपाल (55), अतरपाल (60), प्रेमपाल (55), भीमसेन (65), मोर सिंह (50), चंदनलाल (60), ढाकन (55), सूबेदार (40), रामऔतार (50), रामरतन (28)
-------
फिर सामने आई एंबुलेंस की लापरवाही
दातागंज। एंबुलेंस सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। इस बार भी बड़ा हादसा होने के बावजूद एंबुलेंस वक्त पर नहीं पहुंची। खलीलपुर गांव के लोगों ने हादसे के तुरंत बाद ही एंबुलेंस 108 को फोन कर दिया। आधा घंटा तक घायल मौके पर पड़े बिलखते रहे। एंबुलेंस के न पहुंचने पर इनको निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एंबुलेंस पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए सिर्फ चार घायलों को ही एंबुलेंस सेवा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed