फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   banned animals find in tata magic

तीन थानों पर भारी पड़ी बिनावर एसओ की चूक

Sat, 07 Feb 2015 12:29 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 07 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
banned animals find in tata magic
 बिनावर एसओ की चूक तीन थानों पर भारी पड़ गई। सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी पर स्थिति संभालने में अफसरों के पसीने छूट गए। कई बार पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प की स्थिति बन गई। हिंदूवादी नेताओं की एसओ से खींचतान और हाथार्पाई तक हो गई। प्रतिबंधित पशुओं से भरे सैकड़ों वाहनों को अपनी सीमा से निकल जाने दिया। इनको बाद में सिविल लाइंस, वजीरगंज और बिसौली पुलिस ने पकड़ा। इसके साथ प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का भंडाफोड़ भी हो गया।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सेमरमई के मजरा ब्यौर में सपा नेता का नखासा है। नखासे मेें बड़ी तादाद में पशुओं की खरीद-फरोख्त होती है। बताते हैं गुरुवार रात मुरादाबाद, रामपुर, संभल के लिए यहां से सैकड़ों वाहनों में भरकर प्रतिबंधित पशुओं को रवाना किया गया। बिनावर पुलिस ने इन वाहनों को बिना किसी जांच के पास कर दिया।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं से भरे भारी तादाद में वाहन बिसौली, वजीरगंज और सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पकड़े तो हिंदूवादियों में गुस्सा दौड़ गया। बिनावर पुलिस की चूक से तीन थानों में दिन भर तनाव के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की रात गोपनीय सूचना के आधार पर जिले भर में चेकिंग कराई गई। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पशु तस्करी पर रोक शासन की प्राथमिकताओं में है। पशु तस्करी नहीं होने दी जाएगी। बिनावर थाने से वाहनों के पास होने के मामले की जांच कराई जाएगी।
सौमित्र सिंह, एसएसपी, बदायूं

हिमायती बनकर पहुंचा सपा नेता
सिलहरी। सपा का एक नेता पशु तस्करों का हिमायती बनकर नवादा चौकी पर पहुंचा। इसकी यहां विहिप, बजरंग दल और भाजपा नेताओं से झड़प भी हुई। नवादा इलाके का ही रहने वाला यह सपा नेता पकड़े गए प्रतिबंधित पशुओं को छोड़ने की हिमायत कर रहा था। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा, कोतवाल एसएस बराच, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने किसी तरह से मामला सुलझाया। माहौल गरम होने पर पीएसी समेत कुंवरगांव, बिनावर और कोतवाली पुलिस को भी बुला लिया गया।

हाईवे पर घंटों रही जाम की स्थिति
सिलहरी। पुलिस ने तड़के प्रतिबंधित पशुओं से भरे वाहनों को पकड़ा था। जैसे-जैसे हिंदूवादी नेताओं को यह पता लगता गया तमाम नेता नवादा पुलिस चौकी पर पहुंचते गए। पकड़े गए वाहनों को हाईवे पर दोनों ओर खड़ा कर दिया गया था। ऐसे में दिन भर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद और बरेली-मथुरा हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

पशु तस्करों के अंतर जनपदीय गैंग की आशंका
बदायूं। नखासे की आड़ में प्रतिबंधित पश्ुाओं की तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद इस बात से भी इंकार नहीं किया जा रहा कि यह अंतर जनपदीय पशु तस्कर गैंग का काम है। पशुओं को छुड़ाने के लिए दिन भर मशक्कत होती रही। पशु मेला मालिक याशीन गद्दी भी नवादा चौकी पहुंच गए। गौर करने वाली बात यह है कि नखासा दिन में चलता है तो पशुओं का परिवहन रात में क्यों किया गया। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में पशुओं को मुरादाबाद, संभल, रामपुर क्यों भेजा गया।

गुरुवार की रात पशु तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस को एलर्ट किया गया। पुलिस ने काम किया तो यह कामयाबी मिली है। सेमरमई में लगने वाले इस पशु नखासे की जांच कराई जाएगी। यहां पशुओं की खरीद-फरोख्त किसी तरह से होती है। अगर अनियमितताएं मिलती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शंभूनाथ, डीएम

सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी पर पकड़े गए प्रतिबंधित पशुओं को गौशाला भेजने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने चौराहे ही धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि पकड़े गए पशुओं को हिंदुओं और गौशाला की सुपुर्दगी में दिया जाए। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
धरने पर बैठे गौवंश रक्षा प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। धरने पर धीरज सक्सेना, दीपमाला गोयल, उज्जवल गुप्ता, शैलेंद्र माथुर, शुभम अग्रवाल, मुकेश पटेल, मुमुक्षु स्वामी, महेश गुप्ता, केशवनाथ वैश्य, सुमित आदि रहे। एसपी देहात बालेंदुभूषण के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।


सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी पहुंचे नवादा चौकी
सिलहरी। आंवला के भाजपा सांसद धर्मेद्र कश्यप भी पशुओं को पकड़े जाने की सूचना पर सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी पहुंच गए। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं और अधिकारियों से स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed