फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun crime

बंद होने लगे थानों के ‘चोर’ दरवाजे

Tue, 20 Jan 2015 11:12 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 20 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप और उझानी में छात्रा को छत से फेंकने का मामला सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों को थानों के ‘चोर’ दरवाजों की याद आ गई है। जिले के सभी थानों में ऐसे दरवाजों को बंद करने का काम शुरू हो गया है। पहरे की जिम्मेदारी मेन गेट की होती है। ‘चोर’ दरवाजे से थाने में आने वालों के बारे में पता ही नहीं चलता था।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली में 15 जनवरी को सिपाही गौरव टाइटलर ने छात्रा को छत से फेंक दिया था। छात्रा का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि छात्रा कोतवाली के पीछे वाले दरवाजे से अक्सर सिपाही के क्वार्टर में आया-जाया करती थी। 31 दिसंबर को मूसाझाग थाने में भी दो सिपाहियों ने नाबालिग से गैंगरेप किया था। दोनों सिपाही नाबालिग को पीछे के दरवाजे से थाने में लाए थे। 15 दिन में दो बार वर्दी दागदार हुई, तो पुलिस के अफसर को थानों के इधर-उधर के चोर दरवाजे याद आए हैं।
विज्ञापन


सभी थानों के गैरजरूरी दरवाजों को बंद कराने का काम शुरू हो गया है। कई थानों में दरवाजे बंद करा दिए गए हैं। थानों में अब एक ही दरवाजा रखा जाएगा, ताकि आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लल्लन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed