फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baby water-filled Drop in tub death

बच्ची पानी भरे  टब में गिरा, मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वजीरगंज के गांव बगरैन में रविवार को हुई घटना
 वजीरगंज थाने के गांव बगरैन के मोहल्ला खेड़ा में डेढ़ साल की बच्ची पानी भरे टब में गिर गई। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। परिवार वाले खेत पर थे। डेढ़ साल की नीलम घर पर अपनी मां गुड़िया के साथ अकेली थी। नीलम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

बगरैन के मोहल्ला खेड़ा निवासी बबलू रविवार को खेत पर गया था। उसकी पत्नी गुड़िया, डेढ़ साल की बेटी नीलम और बबलू की बहन घर पर थे। दोपहर को बबलू की बहन खेत पर गई तो नीलम उसके साथ जाने की जिद करने लगी। धूप तेज होने की वजह से गुड़िया ने नीलम को बुआ के साथ खेत पर जाने से रोक दिया। नीलम को खेलता छोड़कर गुड़िया घर में काम निपटाने लगी। इसी दौरान खेल-खेल में नीलम घर के आंगन में पानी से भरे रखे टब में गिर गई। कुछ देर बाद गुड़िया आंगन में पहुंची तो देखा कि नीलम टब में उल्टी पड़ी है। उसे निकाल कर डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बबलू के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने नीलम के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed