{"_id":"588cd81f4f1c1b9e7dcf66a2","slug":"azam-khan-case-hearing-on-february-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां मामले में सुनवाई अब 18 फरवरी को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजम खां मामले में सुनवाई अब 18 फरवरी को
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशद्रोह के मामले में दर्ज हो चुके हैं गवाहों के बयान
सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में सुनवाई अब 18 फरवरी को होगी। मामले में वादी और गवाहों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं। सुनवाई कर रहे सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने अगली तारीख मुकर्रर कर दी है।
आजम खां के खिलाफ वर्ष 2011 में बजरंग दल नेता उज्ज्वल गुप्ता ने देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2012 में सूबे में सपा की सरकार बनने के बाद पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी। उज्वल के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर को खारिज कर दिया था। इसके बाद से मामले में सुनवाई चल रही है। कोर्ट में वादी के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वादी पक्ष कोर्ट में आजम खां की तलबी चाहता है। शनिवार को मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 18 फरवरी नियत कर दी है।