फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO caught fake roadways bus

एआरटीओ ने फर्जी रोडवेज बस पकड़ी

Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
ARTO caught fake roadways bus
फर्जी बस - फोटो : अमर उजाला
-उत्तर प्रदेश परिवहन की तरह शीशे पर लिखवाया था उत्तर प्रदेश परिवर्तन      
विज्ञापन

-बस सीज कर पुलिस के हवाले की, फर्जीवाड़े की जांच शुरू      

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की तरह शक्ल देकर निजी बस को सड़क पर उतार दिया गया। सवारियों को गुमराह करने के लिए धंधेबाज ने निजी बस के शीशे पर उत्तर प्रदेश परिवर्तन लिखवा दिया, ताकि सवारियां यह समझ कर बस में बैठ जाएं कि ये बस उत्तर प्रदेश परिवहन की है। जानकारी मिलने पर एआरटीओ अमिताभ राय ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।      
फर्जीवाड़े का मामला सोमवार को पकड़ में आया। एआरटीओ अमिताभ राय को बरेली-मथुरा हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी बस मिली। बस में कई सवारियां थी। सवारियों में ज्यादातर ने एआरटीओ को यही बताया कि बस देख उन्हें लगा कि रोडवेज की है, इसलिए बैठ गए। परिचालक ने सवारियों को सीट पर टिकट मुहैया कराया लेकिन टिकट रोडवेज का नहीं बल्कि निजी बस का था। बस मालिक समेत चालक के खिलाफ अब तक फर्जीवाड़े का मामला दर्ज नहीं कराया गया है लेकिन एआरटीओ ने बस सीज कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी है। इधर, पुलिस का कहना है कि बस किस केस में पकड़ी गई है, यह तो नहीं पता लेकिन पूरे मामले की जांच खुद एआरटीओ ही कर रहे हैं। 
विज्ञापन

----------------------     
पांच साल पहले हुई थी फर्जीवाड़े की शुरुआत      
उझानी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को राजस्व का चूना लगाने की शुरुआत करीब पांच साल पहले हुई थी। बदायूं की चार-पांच मिनी बसें रूट पर बेरोकटोक दौड़ती थी। पिछले साल इसकी शिकायत भी अफसरों तक पहुंचीं थी लेकिन बसों को पकड़ा नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन      
फर्जी बस को सीज कर दिया गया है। जांच भी की जा रही है। जो भी मामला सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रूट पर अवैध बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
- अमिताभ राय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed