फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   arrest

पशु तस्करों ने किया पुलिस जीप को रौंदने का प्रयास

Thu, 08 Oct 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 08 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
arrest
उसहैत पुलिस को बुधवार रात मुखबिर से खबर मिली कि अटैना पुल की ओर से आ रहे ट्रक में प्रतिबंधित पशु भरे हैं। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर बैरियर लगाए। तस्करों ने सारी बाधाएं पार कर पुलिस को भी अपने चपेट में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने कटरा सआदतगंज में रोड जाम कर उन्हें रोका। यहां ट्रक राधेश्याम और राजकुमार की दुकानों की दीवार क्षतिग्रस्त करते हुए जा घुसा। पुलिस ने मौके से रामपुर निवासी तारिक पुत्र पप्पू हाजी और संभल के डेरा सराय निवासी पप्पू पुत्र अहसन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं को वध के लिए इटावा से रामपुर ले जा रहे थे। तस्करों के दो साथी भाग गए।
विज्ञापन


तस्करों से दो तमंचे, 35 कारतूस बरामद
उसहैत। गिरफ्तार पशु तस्कर तारिक और पप्पू के पास से पुलिस ने दो तमंचे 315 बोर और 35 जीवित कारतूस बरामद किए हैं। इससे साफ है कि तस्कर पूरे इंतजाम से चले थे। वह पुलिस से मुठभेड़ के लिए भी तैयार थे। तस्करों के फरार हुए दो साथियों के पास भी भारी तादाद में कारतूस और तमंचे थे।
विज्ञापन


तस्करों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
उसहैत। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के साथ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस तस्करों के फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्जरी गाड़ियों से हो रही पशु, मांस तस्करी
सैदपुर। वजीरगंज थाने की  बगरैन रिर्पोटिंग चौकी इलाके में लग्जरी गाड़ियों से प्रतिबंधित पशुओं और मांस की तस्करी हो रही है। बगरैन की सीमा से रामपुर और बरेली जिला सटे हुए  हैं। इलाके में कच्चे रास्तों के सहारे भी बड़ी तादाद में प्रतिबंधित पशुओं को रामपुर ले जाया जाता है। यहां से पशुओं को रामपुर, मुरादाबाद, संभव ले जाया जाता है। सैदपुर इलाके में कई जगह प्रतिबंधित पशुओं का वध हो रहा है। यहां से लग्जरी गाड़ियों के साथ साइकिल और मोटर साइकिलों से मांस की सप्लाई  हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed