फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animals were taken to milk tanker, caught

दूध के टैंकर में ले जा रहे थे पशु, पकड़े गए

Tue, 21 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। Updated Tue, 21 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Animals were taken to milk tanker, caught
smuggling of cows - फोटो : अमर उजाला
- पुलिस ने टैंकर कब्जे में लिया, मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं को लेकर जा रहे दूध के टैंकर को पुलिस ने घेराबंदी कर एक गांव के पास पकड़ लिया। जबकि तस्कर भागने में सफल रहे। टैंकर में चार गोवंशीय पशु तथा 11 बछड़े मिले। इनमें दो मरे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।

सोमवार की रात करीब एक बजे पुलिस बदायूं रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान फरीदपुर की ओर से बेलाडांडी पुल होते हुए आ रहे एक दूध के टैंकर ने तेज गति से पुलिस के वाहन को ओवरटेक किया। तेज रफ्तार होने पर पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने भी पीछा करना शुरू कर दिया और गनगोला गांव के पास रोककर पूछताछ की, इस पर चालक ने गुन्नौर जाने की बात कही। जब पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतरने का इशारा किया तो तस्कर ने एकदम टैंकर दौड़ाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में पुलिस ने टैंकर का पीछा करना शुरू किया और वायरलेस पर म्याऊं पुलिस को सूचना दी। पीछा होता देख तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और टैंकर डहरपुर कलां से म्याऊं रोड पर ले गए लेकिन म्याऊं पुलिस की घेराबंदी होता देख तस्कर हजरतपुर की ओर भागने लगे। हजरतपुर पुलिस और यूपी 100 के अलर्ट होने पर तस्करों ने टैंकर भाऊनगला गांव की ओर मोड़ दिया। यहां मार्ग संकरा होने पर टैंकर आगे न जाने की वजह से तस्कर उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ढूंढने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस टैंकर को साथ ले आई। सुबह आरी से काटकर टैंकर खोलकर देखा गया तो उसमें चार गोवंशीय पशु और 11 बछड़े भरे थे। इसमें दो बछड़े मरे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों के लिए दे दिया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed