{"_id":"8efcec91528c5ba00e5c25ac0a46f318","slug":"achaura-shrine-put-on-police-patrol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचौरा धर्मस्थल पर पुलिस का लगा पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचौरा धर्मस्थल पर पुलिस का लगा पहरा
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
अचौरा के नए धर्मस्थल को लेकर गांव में तनाव के बीच बृहस्पतिवार को कई ग्रामीण फिर से कोतवाली आ धमके। उन्होंने नई परंपरा डालने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए झगड़े की आशंका व्यक्त की। इस बीच, अधबने धर्मस्थल के पास पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विश्वास देकर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पुराने स्कूल को धर्मस्थल का रूप देकर एक पक्ष के लोग निर्माण कार्य की रफ्तार तेज करना चाहते हैं। खुले विरोध पर उतारू ग्रामीणों ने कोतवाल देवराज राठी से भी बात की। कहा कि कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी वक्त झगड़ा हो सकता है। बता दें कि बुधवार को इसे लेकर मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों पक्ष के लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। पुलिस दोनों पक्ष के 30 लोगों को मुचलके पर पाबंद भी कर चुकी है।
ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जिला मुख्यालय पर जाकर डीएम और एसएसपी से भी मिले। उनके सामने भी हकीकत बयां की गई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाल श्री राठी ने बताया कि अचौरा में दरोगा प्रयागराज समेत तीन पुलिस कर्मियों को हालत पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। गांव में किसी तरह का तनाव होने से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश में हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
---
दूसरे पक्ष का अड़ंगेबाजी का आरोप
उझानी। धर्मस्थल की बात से इंकार करते हुए बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने भी कोतवाली आकर अपना पक्ष रखा। बोले-स्कूल है और स्कूल ही रहेगा लेकिन कुछ लोग बेवजह अड़ंगेबाजी करके माहौल बिगाडना चाहते हैं। उनके समर्थन में कई लोग अचौरा भी गए।