फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused ran away from date

जेल से कोर्ट में पेशी पर आया अपहरण का आरोपी फरार

Thu, 22 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 22 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
accused ran away from date
जेल से कोर्ट में पेशी पर आया अपहरण का आरोपी फरार 
जेल से कोर्ट में पेशी पर आया संभल में अपहरण का आरोपी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव फोर्स के साथ कोर्ट परिसर पहुंच गए। फरार बंदी की तलाश में चार टीमों के साथ एसओजी को भी लगा दिया गया है। कोर्ट परिसर स्थित कच्ची हवालात के लॉकअप मोहर्रिर रामेश चंद्र की ओर से बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाही राजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराने को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

फरार बंदी 23 वर्षीय राजू यादव पुत्र रामवीर यादव संभल जिले के थाना धनारी के गांव शेरा का निवासी है। उस पर संभल जिले के ही रजपुरा थाना क्षेत्र में अपहरण की वारदात अंजाम देने का मुकदमा दर्ज है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने 31 अगस्त 2016 को राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को राजू की पेशी यहां बदायूं में एसीजेएम द्वितीय अमरजीत की कोर्ट में थी। जेल से उसको पेशी पर भेजा गया था। कोर्ट परिसर स्थित कच्ची हवालात से उसे सिपाही राजेंद्र की अभिरक्षा में कोर्ट में भेजा गया। यहां पेश होने के बाद कोर्ट ने अगली तारीख पांच जनवरी लगा दी। इसके बाद सिपाही राजेंद्र उसको वापस कच्ची हवालात ला रहा था। इसी बीच मौका पाकर राजू भाग निकला। सिपाही ने लॉकअप मोहर्रिर रमेश चंद्र को सूचना दी। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कोर्ट परिसर पहुंच कर पूरे मामले में जानकारी ली। देर शाम लॉकअप मोहर्रिर की तहरीर पर सिपाही राजेंद्र और अपहरण के आरोपी राजू के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस बंदी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फरार हुए बंदी की गिरफ्तारी को छापामारी की जा रही है। बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाही के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। फरार बंदी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी

जमानत खारिज होने पर जेल आकर मिला था राजू का भाई
रोपी राजू ने जिला जज की अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 20 दिसंबर को उसकी जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद 21 दिसंबर को राजू के भाई राजेश ने जेल में उससे मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान राजू ने फरार होने की योजना बनाई थी। उसे यह भी पता था कि 22 दिसंबर को फिर से पेशी पर उसे कोर्ट जाना है। 

राजू की शादी जुलाई में हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद ही उसने अपहरण की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि कोर्ट में पेशी के बाद जब राजू कच्ची हवालात लौट रहा था। उस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी के मोबाइल से किसी को कॉल भी की थी। इस कॉल के बाद ही मौका पाकर सिपाही राजेंद्र सिंह को चकमा देकर वह कोर्ट के पूर्वी गेट से भाग निकला। सिपाही ने शोर भी मचाया लेकिन राजू हत्थे नहीं आ सका। इस शातिर की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed