फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident in badaun

हादसों में बच्चे समेत चार लोगों की मौत

Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
accident in badaun
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए दो हादसों में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

होली के दिन शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव कुनार के पास दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में देवेंद्र (30) पुत्र मुन्ना लाल निवासी रोटा, बल्देव (30) पुत्र भगवानदास और बंटी (25) पुत्र नरेश चंद्र निवासी मीरा जी चौकी (बदायूं) गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देवेंद्र और बंटी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा शनिवार को हाईवे पर गांव दौलतपुर गौटिया के पास हुआ। मारूति वैन और बाइक की सामने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार अकरम (24) पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी कतगांव और अकराम के तीन साल के भतीजे गुलाम पुत्र जाहिद की मौत हो गई। हादसे के बाद मारुति कार भी खाई में जा गिरी। इसमें सवार विश्राम सिंह (40) पुत्र गुलफाम सिंह, मालती (68) पत्नी शक्कन, कमला (45) पत्नी मीहलाल, खन्नो (55) पत्नी शिव कुमार, रामलीला (46) पत्नी नत्थू, रानी (48) पत्नी मुनेश, उर्मिला (38) पत्नी कैलाश, विमला देवी (45) पत्नी रामबाबू, कुसुमा (10) पुत्री रामबाबू गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी भिजवाया। यहां से आठ लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले ही हुई थी बंटी की शादी
बदायूं। शहर के मीराजी चौकी इलाके के रहने वाले बंटी की शादी सिर्फ 15 दिन पहले ही हुई थी। शुक्रवार को बंटी अपने पड़ोसी बल्देव के साथ बिसौली स्थित अपनी ससुराल गए थे। दोनों लोग वहां से वापस आ रहे थे। एमएफ हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में बंटी की मौत की खबर जब परिवार वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
इधर दूसरी बाइक पर सवार देवेंद्र की शादी को दो साल हुए हैं। उनके छह माह का एक बेटा है। हादसे के बाद पत्नी उपासना का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed