फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कचहरी तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, अपहरण का आरोप

कचहरी तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, अपहरण का आरोप

Mon, 08 Apr 2019 10:01 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
कचहरी तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, अपहरण का आरोप
बदायूं। सोमवार दोपहर कचहरी तिराहे पर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मड़िया भांसी निवासी हैं। इसमें एक पक्ष की लड़की एक अप्रैल को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। परिवार वालों ने अपने गांव के ही रामजी पुत्र विजेंद्र और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस और परिवार वाले लड़की को तलाश कर रहे थे, जबकि रामजी के परिवार वालों के मुताबिक रामजी 29 मार्च को दिल्ली चला गया था। सोमवार दोपहर रामजी के मां-बाप अन्य लोगों के साथ कचहरी आए थे। इसकी जानकारी पर दूसरे पक्ष के लोग भी कचहरी पहुंच गए। आमना-सामना होने पर एक पक्ष ने अपनी लड़की बरामद कराने की बात कही। वे बोले- लड़की बरामद कराओ और अपने घर जाओ। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और उनके बीच मारपीट हो गई। यह देखकर कचहरी तिराहे पर अफरातफरी मच गई। मारपीट देखकर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उसी समय रामजी के परिवार वालों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के पिता और लड़की के भाई समेत चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है, फिलहाल लड़की का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन


कचहरी तिराहे पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। अपहरण की सूचना झूठी थी। इससे दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed