फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान में सट्टा किंग की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, सात लाख बरामद

सहसवान में सट्टा किंग की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, सात लाख बरामद

Thu, 26 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सहसवान में सट्टा किंग की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, सात लाख बरामद
फोटो - 35
विज्ञापन


सट्टा खेलने वाले की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, सात लाख बरामद
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार आधी रात को मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला पठानटोला में छापा मारकर सट्टा खेलने वाले की पत्नी समेत दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास सात लाख रुपये नकद और सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। हालांकि उसका पति अनवार फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार को सहसवान में सट्टा होने की सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर मंगलवार रात लगभग 11 बजे सहसवान प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने टीम के साथ मोहल्ला पठानटोला में सट्टा खेलने वाले अनवार पुत्र मुश्ताक के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान मौके से पुलिस को सात लाख 28 हजार 450 रुपये मिले। पुलिस ने मौके पर राजेंद्र पुत्र बाबुराम निवासी मिर्घाटोला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सट्टा खेलने वाले अनवार और उसकी पत्नी मेहराज मौके से फरार हो गए। छापामारी के दौरान मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने अनवार की पत्नी मेहराज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

--
एसएसपी को गुमराह करती रही थाना पुलिस
नगर में वर्षों से सट्टे का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा था। हालांकि कोतवाली पुलिस इससे इंकार करती चली आ रही थी। पुलिस अधिकारियों को सट्टा न होने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार को रात में अनवार के घर छापा मारा तो वहां लोगोें की भीड़ लग गई। मोहल्लेवासियों का कहना था कि पुलिस ने महिला को भी रात में घर से ही गिरफ्तार किया था। महिला की गिरफ्तारी को लेकर मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त हो गया। बरामद की गई धनराशि को लेकर भी नगर में तरह तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मां के साथ बेकसूर मासूम बच्ची भी जेल गई
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार की गई आरोपित महिला मेहराज की करीब सात माह की पुत्री है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो उसकी मासूम पुत्री को भी मां के साथ जेल जाना पडा। नगर में इसको लेकर व्यापक चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed