{"_id":"5c7c1e97bdec222ee0738981","slug":"81551638167-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की मोटर निकालते समय लगा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल की मोटर निकालते समय लगा करंट, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (बदायूं)। रविवार शाम सरकारी ट्यूबवेल की मोटर निकालते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लधेड़ा निवासी देशराज (25) पुत्र रामस्वरूप ट्यूबवेल से मोटर निकालने और लगाने का काम करता था। रविवार शाम देशराज वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम धिमरपुरा 57 नंबर सरकारी ट्यूबवेल की मोटर निकालने आया था। ग्रामीणों ने उसे देने के लिए चंदा करके रुपये एकत्र किए थे। ग्रामीणों के मुताबिक देशराज शाम के समय ट्यूबवेल से मोटर निकाल रहा था। उसी समय किसी तरह चेन में करंट आ गया और देशराज गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी तरह उन्होंने युवक को चेन से हटाया और उसके बाद नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया है।