फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिपाही के महिला को डंडा मारने से भड़के लोग

सिपाही के महिला को डंडा मारने से भड़के लोग

Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के महिला को डंडा मारने से भड़के लोग
सहसवान। शनिवार शाम सहसवान में जो कुछ हुआ उसमें सीओ थोड़ा धैर्य और सूझबूझ से काम लेते तो भीड़ नाराज नहीं होती। सीओ के फरमान देने के बाद ही सिपाही ने जाम में शामिल एक महिला को डंडा मार दिया। उसी ने आग में घी डालने का काम किया और भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

जिस वक्त लोग अंगूरी देवी की लाश रखकर हाईवे पर जाम लगा रहे थे। सूचना मिलने पर इंसपेक्टर कुशलवीर सिंह पहुंच गए थे। वह लोगों को समझा रहे थे। एसडीएम संजय कुमार और सीओ मुन्नालाल भी मौके पर जा पहुंचे। एसडीएम के समझाने के बावजूद भीड़ में शामिल लोग नहीं माने। आरोप है कि इसी बीच सीओ ने लाठीचार्ज का हुक्म दे दिया। सीओ के आदेश करते ही एक सिपाही ने बगैर कुछ समझे भीड़ में मौजूद महिला को डंडा मार दिया। इस पर भीड़ उखड़ गई और उसने पुलिस वालों पर पथराव शुरू कर दिया, इससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव कम होने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात एसपी सिंह ने मौजूद लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद घायल पुलिस वालों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


कई थानों की पुलिस बुलाई
जानकारी मिलने पर सहसवान के अलावा बिल्सी, उघैती, मुजरिया, जरीफनगर आदि थानों की पुलिस को बुला लिया गया। साथ ही एसएसपी अशोक कुमार के अलावा एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह आदि भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किमी तक लग गई वाहनों की लाइन
हाईवे पर तीन घंटे जाम होने की वजह से दोनों ओर वाहनों की कई किमी तक लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

एसपी देहात पैदल पहुंचे मौके पर
उग्र भीड़ को देखकर बाद में पहुंचे पुलिस कर्मियों की हिम्मत मौके पर जाने की नहीं हो रही थी। एसपी देहात रास्ता बदलकर उघैती होते हुए सहसवान पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को पहले ही छोड़ दिया था। पैदल ही मौके पर गए और लोगों को समझाया।

पुलिस बवाल करने वालों का लगा रही सुराग
माहौल शांत होने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के गांव के लोग और रिश्तेदार अपने घरों से फरार हैं। पुलिस बवाल करने वालों पर रिपोर्ट लिखने की तैयारी में है। उधर, बवाल होने का पता लगने पर कई भाजपा नेता सहसवान थाने जा पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही उपद्रवियों की पहचान
सहसवान। नगर के चौराहा जाम खुलवाने के दौरान जिन लोगों ने उपद्रव किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। इसके लिए पुलिस ने उनके चेहरों की पहचान शुरू कर दी है। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने दोबारा चौराहे पर पहुंच कर आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस देर रात तक चौराहे पर जमी रही और फुटेज खंगालती रही।

सीओ बोले: वाहन तक पहुंचने का नहीं दिया मौका
सहसवान। क्षेत्राधिकारी मुन्नालाल की माने तो पुलिस का इरादा शांति पूर्वक जाम खुलवाने का था। उस समय दर्जनों वाहन जाम में फंसे थे। इसलिए पुलिस लोगों को शांत कराने और उन्हें समझाने में लगी थी, लेकिन जाम लगा रहे लोगों ने अपनी बात मनवाने के लिए पुलिस पर ही पथराव कर दिया। उन्होंने वाहन में बैठने की कोशिश की थी, लेकिन उपद्रवियों ने किसी भी पुलिस कर्मी को गाड़ी में बैठने का मौका नहीं दिया। इससे दुकान में घुसना पड़ा।


लोगों ने जाम खुलवाने के दौरान पुलिस पर पथराव किया था। इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। उन्होंने जिस तरह बवाल किया है बेहद शर्मनाक है, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
-अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed