{"_id":"5b2169624f1c1b13358b687d","slug":"81528916322-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के आंबेडकर पार्क में मिली युवक की लाश, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के आंबेडकर पार्क में मिली युवक की लाश, सनसनी
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-7
आंबेडकर पार्क में मिली युवक की लाश, सनसनी
नई बस्ती निवासी था मृतक रिक्शा चालक
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में जिला अस्पताल के सामने आंबेडकर पार्क में बुधवार अपरान्ह करीब तीन बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सबसे पहले पार्क के चौकीदार किशनपाल ने देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
युवक की शिनाख्त 30 वर्षीय कल्लू पुत्र भूरे के रूप में हुई है। कल्लू सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में काशीराम कालोनी के पीछे नई बस्ती का निवासी था। वह रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था।
पार्क में तैनात चौकीदार किशनपाल के मुताबिक पार्क में उसकी ड्यूटी सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक होती है। सुबह ड्यूटी करके वह घर पर खाना खाने के लिए चला गया था। दो बजे पार्क लौटा तो उसे क्यारी की बाउंड्री पर कुछ कपड़े दिखाई दिए। नजदीक पहुंचा तो युवक की लाश पड़ी देखी। उसके बाद चौकीदार ने तुरंत यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतक की मां ने बताया कि कल्लू की साधारण मौत नहीं है। उसकी हत्या की गई है। परिवारवालों के मुताबिक कल्लू बुधवार सुबह रिक्शा लेकर घर से निकला था। दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए भी घर नहीं लौटा। हालांकि मृतक के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।