फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   74 percent voting noted

छिटपुट विवादों के बीच हुआ 74 प्रतिशत मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 05 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
74 percent voting noted
तीसरे चरण में 2966 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में हुआ बंद
विज्ञापन


कई जगह फर्जी मतदान की हुई कोशिशें, मुस्तैद रही मोबाइल टीम

शनिवार को सुबह मतदान केंद्रों पर कोहरे और ठंड का प्रभाव रहा। यही वजह रही प्रात: नौ बजे तक मात्र 13.25 प्रतिशत ही वोटिंग हुई थी। प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, डीएम शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव ने दल-बल के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण जारी रखा। विवादों की सूचना पर तत्काल, पुलिस और सुरक्षा बल भेज शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा। डीएम मतदाताओं और  अभिकर्ताओं से भी रूबरू हुए और स्थिति का जायजा लेते रहे। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव और सभी एसडीएम और पुलिस आधिकारी अपने अपने काफिले के साथ निर्वाचन क्षेत्रों में जायजा लेते रहे।


गणना मजिस्ट्रेट की बैठक आज
बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन अन्तर्गत मतगणना संबंधी एक आवश्यक बैठक छह दिसंबर को अपराह्न चार बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित होगी। सीडीओ/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रताप सिंह भदौरिया ने सभी आरओ, एआरओ, गणना मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


11 को दिया जाएगा मतगणना प्रशिक्षण

बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए 11 दिसंबर को प्रात: 10 से अपराह्न दो बजे तक सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को संबंधित विकास खंडों के गणना स्थलों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात को होगी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक

बदायूं। चतुर्थ चरण के मतदान के संबंध में सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की आवश्यक बैठक सात दिसंबर को अपराह्न चार बजे कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed