{"_id":"5957b5794f1c1bcd3b8b4c03","slug":"71498920313-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चार लाख का माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चार लाख का माल समेट ले गए चोर
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में चोरों ने घर में घुसकर नकदी अैर जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कुंवरगांव थाने के गांव बल्लिया निवासी श्यामलाल साहू अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात में किसी समय मौका मिलने पर चोर उसके घर में घुस गए। चोरों ने यहां से नकदी और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। सुबह होने पर श्यामलाल को चोरी के बारे में जानकारी हुई। गांव के बाहर खेतों में खाली बक्से भी पड़े मिले। श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। इधर, श्यामलाल का आरोप है कि जिन लोगों पर उसे चोरी का शक है, वह उसे धमकियां दे रहे हैं। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
स्कूल के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
सहसवान। दहगवां ब्लॉक के गांव चंदनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने यहां से हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक नरेशपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने को जरीफनगर थाने में तहरीर दी है।