{"_id":"5c582fdcbdec2273934e1331","slug":"41549283292-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईवे पर मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली हाईवे पर मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। निजी अस्पताल में भर्ती बहन के लिए खाना पहुंचाकर घर लौटते समय रात में गायब युवक का सोमवार तड़के दिल्ली हाइवे पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे अज्ञात में बरामद किया था। सुबह भाई, बहनोई समेत परिवार के लोग पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बवई निवासी राहुल के रूप में की। मृतक के बहनोई और भाई ने मूंगफली विक्रेता पर हत्या कर शव हाईवे पर फेंक देने का आरोप लगाया है। मृतक उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बवई निवासी राहुल (19) पुत्र रामप्रकाश की दो बहनें कोतवाली क्षेत्र के गांव अथइया में ब्याही हैं। उसकी एक बहन कृष्णवती को दो दिन पहले यहां एक निजी क्लीनिक पर प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रविवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। राहुल भी रविवार सुबह अथइया पहुंचा था। शाम को वह अपने बहनोई नरेश के साथ खाना पहुंचाने के लिए अस्पताल आया। बाइक से लौटते समय बरी वाले बाइपास पर साले-बहनोई का मूंगफली विक्रेता से विवाद हो गया था। बकौल नरेश-विवाद के बाद राहुल गायब हो गया। देर रात तक खोजबीन भी की गई लेकिन सुराग नहीं लग पाया। सुबह पुलिस से उसे सूचना मिली कि अज्ञात शव दिल्ली रोड पर बरामद किया गया तो उसे राहुल के रूप में पहचान लिया गया। नरेश और उसके भाई भूदेव ने बताया कि राहुल की मूंगफली विक्रेता ने ही हत्या की है। इधर, कोतवाल विनोद कुमार चाहर का कहना है कि राहुल की मौत एक्सीडेंट में हुई है। मौके पर ऐसे ही निशान पाए गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। ----------------
घर में फांसी पर झूलता मिला युवक का शव
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में रूमसिंह के 28 वर्षीय बेटे विपिन यादव का शव सोमवार तड़के उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। भनक लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी हालात देखे लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मामला घरेलू कलह का सामने आया है। मृतक नशे का लती भी था।
विज्ञापन
घर में फांसी पर झूलता मिला युवक का शव
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में रूमसिंह के 28 वर्षीय बेटे विपिन यादव का शव सोमवार तड़के उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। भनक लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी हालात देखे लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मामला घरेलू कलह का सामने आया है। मृतक नशे का लती भी था।
विज्ञापन