फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खुराफातियों ने चार छात्रों को पीटा, एक को चाकू घोंपा

खुराफातियों ने चार छात्रों को पीटा, एक को चाकू घोंपा

Fri, 28 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खुराफातियों ने चार छात्रों को पीटा, एक को चाकू घोंपा
खुराफातियों ने चार छात्रों को पीटा, एक को चाकू घोंपा
विज्ञापन

बाइक से साइकिल टकराने पर उग्र हुए
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। दूसरे गांव से होकर गुजर चार छात्रों पर ग्रामीणों ने मामूली बात पर हमला बोल दिया। उनकी पिटाई लगा दी और एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए ग्राम प्रधान से भी हाथापाई की गई। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुनिया निवासी अजय सिंह (18) पुत्र भीम सिंह, अनुज (19) पुत्र रवेंद्र पाल, नीतेश (17) पुत्र शिशुपाल सिटी पब्लिक स्कूल भमोरा में कक्षा नौ के छात्र हैं। अजय सिंह ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह का भतीजा है। ग्राम प्रधान का भांजा सचिन (20) पुत्र बबलू निवासी मल्ला नगला थाना उसहैत भी इसी स्कूल का छात्र है और उनके यहां ही रहता है। शुक्रवार दोपहर चारो छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी-अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। चारों छात्र रास्ते में पड़ने वाले गांव हासिमपुर से गुजर रहे थे। उसी दौरान उनकी साइकिल गांव के एक व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। हालांकि इसमें किसी के चोट नहीं आई लेकिन बाइक सवार और छात्रों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी समय बाइक सवार के अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों की पिटाई लगा दी और आरोप है कि सचिन के पेट में चाकू घोंप दिया। इसकी सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उनसे से भी हाथापाई कर दी। प्रधान ने आरोपी सोने की चेन तोड़ने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने हासिमपुर के सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं छात्रों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed