{"_id":"5a82e1ed4f1c1b805a8b9991","slug":"41518526957-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पूर्व सैनिक के थैले से उड़ाए 15 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में पूर्व सैनिक के थैले से उड़ाए 15 हजार रुपये
Updated Tue, 13 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में पूर्व सैनिक के थैले
से उड़ाए 15 हजार रुपये
उचक्के ने थैले में कट मारकर घटना को अंजाम दिया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी। भारतीय स्टेट बैंक में खाते से रुपये निकाल कर थैले में रखकर पासबुक पर एंट्री करवा रहे पूर्व सैनिक को उचक्के ने शिकार बना लिया। वह उनका थैले में कट मारकर 15 हजार रुपये निकाल ले गया।
घटना मंगलवार दोपहर की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी पूर्व सैनिक अमर सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर अपने खाते से 15 हजार रुपये निकाले। रुपये थैले में रखने के बाद उन्होंने पासबुक पर एंट्री कराने के लिए मशीन का सहारा लिया। पासबुक पर एंट्री होने के बाद उनकी नजर थैले पर पड़ी तो रुपये गायब थे। थैले में ब्लेड से कट मारा गया था।
पूर्व सैनिक के शोर मचाने पर बैंक के गार्डों ने परिसर में ही कई ग्राहकों की तलाशी भी ली लेकिन उचक्का पकड़ में नहीं आया। बैंक के गेट पर तैनात सिपाहियों ने भी पूर्व सैनिक को साथ ले जाकर आसपास इलाके खोजबीन भी की। पूर्व सैनिक ने बाद में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने तहरीर भी सौंप दी है।