{"_id":"5a313bac4f1c1baf678c14e4","slug":"41513175980-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी के पशु व्यापारियों से 2.65 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौसी के पशु व्यापारियों से 2.65 लाख की लूट
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं )। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गांव सिसरका के चौराहे पर बुधवार सुबह पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने चंदौसी के दो पशु व्यापारी भाइयों से 2.65 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई से हड़कंप मच गया। लेट पहुंची पुलिस ने काफी समय पीड़ितों से पूछताछ में ही निकाल दिया, जिससे बदमाशों को भागने का पूरा मौका मिल गया। बाद में पुलिस ने मनमानी से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी देहात ने मौका मुआयना करके सप्ताह भर में खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार सुबह करीब दस बजे संभल जिले के चंदौसी नगर के मोहल्ला नखासा निवासी इमरान अपने भाई के साथ बाइक से थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दूनपुर की साप्ताहिक बाजार से पशुओं की खरीद करने जा रहे थे। घना कोहरा पड़ रहा था। ओरछी से आसफपुर मार्ग पर गांव सिसरका के चौराहे पर पीछे से आ रही पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने इनसे दो लाख 65 हजार रुपये लूट लिए। लूट करने के बाद बदमाश वापस अरिल नदी की तरफ भाग निकले। पीड़ितों ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया पर कामयाब नहीं हुए। सेलफोन से सूचना दी तो पुलिस आधा घंटा बाद मौके पर पहुंची। पुलिस अपराधियों को खोजने की बजाय काफी समय तक पीड़ितों से ही पूछताछ में लगी रही। काफी देर बाद संबंधित रास्ते पर खोजबीन की गई, जिसका कोई लाभ नहीं निकला। दोपहर बाद तक पुलिस ने तहरीर न मिलने का बहाना किया। बाद में 85 हजार लूट की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित की दी गई तहरीर के मुताबिक ही रिपोर्ट लिखी है। घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। उन्होंने एसओ आकाश कुमार को निर्देश दिए कि सप्ताह भर में खुलासा होना चाहिए।
लूट की रकम को लेकर असमंजस
सुबह जब लूट हुई तो पीड़ितों ने पत्रकारों से 2.65 लाख रुपये लूटने की बात साफ -साफ कही। दोपहर के वक्त पुलिस इन्हें लेकर बदमाशों की तलाश के बहाने यहां-वहां घूमती रही। शाम को पुलिस ने सिर्फ 85 हजार रुपये लूट की ही रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल बंद हो गए। एसओ ने बताया कि इतनी ही लूट हुई थी, जिसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई।
विज्ञापन
युवा थे बदमाश, हुलिया भी पहचाना
चंदौसी से ही पीछे लगे होने की संभावना
ओरछी। क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से दहशत फैल गई। बाजार को जा रहे व्यापरियों ने आसफपुर मार्ग की बजाय बाजार जाने को दूसरे रास्ते अपनाए। आसपास के लोगों ने भागते हुए बदमाशों का हुलिया भी पहचाना। पीड़ितों ने भी सामने आने पर बदमाशों को पहचानने का दावा किया है।
लूटपाट की घटना के दौरान दोनों भाई घबरा गए थे। इसलिए बदमाशों के हुलिये पर ज्यादा गौर नहीं दे सके। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि तीनों बदमाश बीस से तीस साल उम्र के ही थे। वह कह रहे थे कि बदमाशों को सामने आने पर पहचान लेंगे। इनमें एक बदमाश उनकी बाइक को ओवरटेक करने से पहले ही बाइक से कूदकर उतर गया था। लूट के बाद वह तेजी से बाइक पर बैठा और तीनों बदमाश वापस उसी दिशा में भागे, जिधर से आए थे। रास्ते में ईंट भट्ठे पर अलाव लगाकर बैठे लोगों ने देखा कि एक बदमाश ने सफेद पेंट और स्लेटी शर्ट पहन रखी है। यह भी माना जा रहा है कि बदमाश चंदौसी या आसपास के इलाके के रहे होंगे जो भागने के रास्तों और दोनों भाइयों के पास रकम की मौजूदगी के बारे में जानते हों। बदायूं जिले के सीमावर्ती ओरछी कस्बे से चंदौसी की दूरी महज तीन किमी ही है। ऐसे में यह भी लग रहा है कि बदमाश चंदौसी से ही इनके पीछे लगे हों।