फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   400 prisoners convicted of shift from district jail

जिला जेल से शिफ्ट होंगे सजायाफ्ता 400 कैदी

Fri, 16 Jun 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 16 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
400 prisoners convicted of shift from district jail
जेल - फोटो : अमर उजाला
करीब 250 बंदियों अब तक सेंट्रल जेल में शिफ्ट      
विज्ञापन

529 क्षमता की जेल में 2100 से ज्यादा बंदी-कैदी थे      

ओवरलोड जिला जेल में बंदियों और कैदियों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जेल में बंद करीब 400 सजायाफ्ता बंदियों को सेंट्रल जेल बरेली में शिफ्ट करने का फरमान हो गया है। इनकी शिफ्टिंग भी शुरू कर दी गई है। अब तक 250 से ज्यादा कैदियों को यहां से ट्रांसफर किया जा चुका है। सजायाफ्ता कैदियों के जेल से जाने के बाद जेल का लोड कुछ हद तक कम होने की उम्मीद की जा रही है।     जिला जेल की क्षमता 529 बंदी और कैदियों की है। यहां 2100 से ज्यादा बंदी और कैदी है। मानक के अनुरूप स्टाफ की किल्लत और क्षमता से ज्यादा बंदी-कैदियों के होने की वजह से जेल की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता था। जेल में लोड कम करने के लिए जेल प्रशासन कई महीने से उच्च स्तर पर लिखा-पढ़ी करके ऐसे कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की मांग कर रहा था, जिनको सजा हो चुकी है और उनके खिलाफ कोई दूसरा मुकदमा भी विचाराधीन नहीं है। उच्च स्तर पर आखिर जेल प्रशासन की इस फरियाद को सुन लिया गया। सजायाफ्ता करीब 400 कैदियों को यहां से सेंट्रल जेल बरेली ट्रांसफर करने का फरमान दे दिया गया है। इसके बाद कैदियों की शिफ्टिंग चालू हो गई है। अब तक 250 से ज्यादा कैदियों को यहां से सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। अन्य को भी दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।       

जेल प्रशासन का सिर दर्द बने हैं माफिया और डॉन      
बदायूं। क्षमता से ज्यादा बंदियों और कैदियों का बोझ ढो रही जिला जेल में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के एक दर्जंन से ज्यादा माफिया और डॉन जेल प्रशासन के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। सीमित सुरक्षा संसाधनों के बीच इनकी सुरक्षा और निगरानी में जेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इन सभी कुख्यात अपराधियों को प्रशासनिक आधार पर बदायूं जेल में रखा गया है। जेल प्रशासन ने इन माफिया और डॉन को भी यहां से दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए लिखा-पढ़ी शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


करीब 400 सजायाफ्ता कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की अनुमति मिल गई है। अब तक करीब 250 को सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। बाकी को भी दूसरी जेलों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद पांडेय, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed