फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   40 thousand arrested with counterfeit notes

40 हजार नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पाकिस्तानी कागज पर नोट छपे होने की आशंका
पकड़े गए युवक से आज एटीएस करेगी पूछताछ

 पुलिस ने शनिवार को शहर में एक युवक को 40 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दबोच लिया। मूल रूप से उझानी का रहने वाला मुकीम रजा नाम का यह युवक कचहरी तिराहे के पास नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कई साल मुंबई में रहा है, वहीं नकली नोटों के सौदागरों से उसका संपर्क हुआ था। नकली नोटों की ताजा खेप उसने 12 ही दिन पहले बरेली जंक्शन के पास पश्चिम बंगाल की मुमताज नाम की महिला से हासिल की थी। प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस अफसरों ने आशंका जताई है कि नकली नोटों के सौदागरों के तार बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। रविवार को एटीएस की भी एक टीम पकड़े गए युवक से पूछताछ करने बदायूं पहुंच रही है।
नकली नोटों समेत युवक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई एक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद स्वाट टीम और थाना सिविल लाइंस की पुलिस ने की। कचहरी तिराहे के पास दबिश देकर पुलिस ने मुकीम को दबोच लिया। तलाशी में मुकीम के पास 1000-1000 रुपये के 24 और 500-500 रुपये के 32 नकली नोटों के साथ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में मुकीम ने बताया कि उसके पिता का नाम अब्दुल रशीद है और वह उझानी की कांशीराम आवास कॉलोनी के भवन नंबर चार के कमरा नंबर 46 का निवासी है।
विज्ञापन

बकौल मुकीम, उसने कई साल मुंबई में रहकर कारपेंटर का काम किया है। मुंबई में ही उसका संपर्क नकली नोटों का कारोबार करने वाली पश्चिम बंगाल की मुमताज से हुआ था। तभी से वह नकली नोटों का धंधा करता आ रहा है। 12 दिन पहले उसने बरेली जंक्शन के पास मुमताज को 25 हजार रुपये देकर 50 हजार रुपये के नकली नोट लिए थे। इनमें से 10 हजार रुपये वह चला चुका है। पुलिस के अनुसार नकली नोटों की सप्लाई करने वालों के तार बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। यह भी आशंका व्यक्त की गई कि जिस कागज पर नोट छपा है वह पाकिस्तान का है। पुलिस अब मुकीम के जरिये नकली नोटों की सप्लायर मुमताज को गिरफ्तार करने की रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मुकीम के पास से 40 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नकली नोट सप्लाई करने वालों के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हो सकते हैं। मुकीम को पश्चिम बंगाल की एक महिला ने यह नोट दिए थे। उसकी भी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। -सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed