{"_id":"5c9d1a71bdec22144c192fc4","slug":"201553799793-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म, घर में मिली बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म, घर में मिली बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार वाले शाम को खेत पर सरसों निकलवाने गए थे। उसी वक्त आरोपी घर में घुस गया और उसने घटना को अंजाम दिया। किशोरी बेहोश पड़ी मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
मामला गुरुवार शाम करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त करीब 14 वर्षीय किशोरी अपने घर पर अकेली थी। जबकि उसके परिवार वाले गांव के बाहर खेत पर सरसों की फसल निकाल रहे थे। आरोप है कि उसी समय मौका देखकर युवक घर में घुस गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तभी किशोरी की बहन खेत से लौट आई और उसने शोर मचा दिया। किशोरी बेहोश पड़ी थी। शोर शराबे पर मोहल्ले के लोग एकत्र जमा हो गए। किशोरी के परिवार वाले भी घर पहुंच गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है बाकी कार्रवाई जांच के अनुसार होगी।