{"_id":"5c290f65bdec2256b37e7281","slug":"201546194789-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवक ने पत्नी और बच्चे को नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी युवक ने पत्नी और बच्चे को नाले में फेंका
विज्ञापन

बदायूं। रविवार रात लावेला चौक पर एक शराबी युवक ने पैसे नहीं देने पर अपनी पत्नी और बच्चे को नाले में फेंक दिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आसपास खड़े लोगों ने और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाहर निकाला। उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी एक युवक रविवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली जा रहा था। वो टेंपो से सवार होकर लावेला चौक पहुंचा। युवक कुछ नशे में था। लावेला चौक पहुंच कर पत्नी से शराब के लिए और पैसे मांगने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसकी पत्नी कह रही थी कि वह शराब के नशे में है। सफर में शराब नहीं पीने देगी। यह सुनते ही युवक ने लावेला चौक के पास नाले में पत्नी और छोटे बच्चे को धकेल दिया। खुद बड़े बच्चे को लेकर रोडवेज स्टैंड की ओर चला गया। यह देखते ही आसपास खड़े लोग महिला और बच्चे को निकालने के लिए भाग खड़े हुए। उन्होंने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों पूरी तरह से भीग गए। तभी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों को रोडवेज स्टैंड ले गई, जहां सुलभ शौचालय में उनके कपड़े साफ कराए। उसके बाद पुलिस ने महिला को बच्चे के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।