{"_id":"5a7bd2614f1c1b462c8b6b4c","slug":"191518064225-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाजार गए बुजुर्ग की लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बाजार गए बुजुर्ग की लाश मिली
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-35
घर से बाजार गए बुजुर्ग की लाश मिली
घरवालों ने हत्या की आशंका जताई, चोटों से मौत की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। घर से बाजार गए बुजुर्ग का शव अगले दिन पड़ोसी गांव जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। हालांकि अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। मामला हत्या का है या एक्सीडेंट का, यह पुलिस की जांच का विषय है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने गांव हरदतपुर से घूरनपुर जाने वाले मार्ग पर एक वृद्ध की लाश पड़ी देखी। थोड़ी देर में ही मौके पर आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव जौनेरा निवासी इंसाफ पुत्र हसनुद्दीन ने मृतक की शिनाख्त अपने मौसा 70 वर्षीय जमील अहमद निवासी भवानीपुर खैरू के रूप में की। मृतक के शरीर पर कई जगह करीब एक दर्जन से अधिक जख्म थे। आंख के ऊपर जख्म से आशंका जताई जा रही थी कि जमील की गोली मारकर अथवा मारपीट कर हत्या की गई है। सूचना पर मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र शकील ने बताया कि उसके पिता जमील अहमद मंगलवार को सहसवान बाजार से सामान खरीदने आए थे। शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शकील ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अनिल सिरोही का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही वह आगे कार्रवाई करेंगे।