{"_id":"5c3dfbfdbdec22736b5e8e4f","slug":"181547566077-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल में चोरी करने घुसा युवक हौद में गिरा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल में चोरी करने घुसा युवक हौद में गिरा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम भदसिया में ट्यूबवेल में चोरी करने घुसा एक युवक नीचे हौद में गिर गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह लोगों ने ट्यूबवेल में उसकी चीख पुकार सुनी तो उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम भदसिया निवासी कुछ महिलाएं गांव से कुछ दूर स्थित कर्रू के ट्यूबवेल के नजदीक उपले पाथ रहीं थीं। तभी उन्हें ट्यूबवेल की कोठरी में किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। यह बात उन्होंने गांव वालों को बताई, जिस पर मालिक समेत कई लोग ट्यूबवेल पर पहुंच गए। उन्होंने कोठरी के दरवाजे पर धक्का मारा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इससे गांव वाले और घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्यूबवेल की कोठरी का दरवाजा तुड़वाया। फिर रस्सी के सहारे दो लोग हौद में नीचे उतर गए और उसमें घायल पड़े युवक को बाहर निकाला। घायल युवक पड़ोसी गांव पसेई का बताया जा रहा है। कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद मिलने और स्टार्टर के बोल्ट खुले मिलने से माना जा रहा है कि युवक चोरी के इरादे से कुएं में घुसा था। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।