फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पिस्टलों का सौदागर बना पुलिस को चुनौती

पिस्टलों का सौदागर बना पुलिस को चुनौती

Sun, 04 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पिस्टलों का सौदागर बना पुलिस को चुनौती
पिस्टलों का सौदागर बना
विज्ञापन

पुलिस कोे लिए चुनौती
कई सवालों का जवाब तो पुलिस के पास ही नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पिस्टलों की सप्लाई करने वाले पकड़कर भले ही जेल भेज दिए हों लेकिन मुंगेर (बिहार) से खेप कौन पहुंचा रहा था। अभी इसका पता नहीं लगा सका है।

जनपद में काफी समय से चल रही पिस्टलों की खरीद फरोख्त का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया था। इसमें पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे आठ पिस्टल बरामद हुईं थीं। जबकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। पुलिस ने दावा किया था कि इन लोगों में तीन ऐसे लोग हैं, जो स्थानीय स्तर पर मुंगेर की पिस्टल सप्लाई कर रहे थे। इसकी पूरी खेप आती थी। उसके बाद स्थानीय स्तर के सप्लायर उनको फोन पर बुक करके बेच देते थे। यह खेप मुंगेर से कौन लाता था। स्थानीय स्तर के सप्लायर्स तक कैसे पहुंचती थी? इनको किस मूल्य पर मिलती थी? और यह पिस्टल की डिलीवरी कैसे करते थे? ऐसे कई सवालों का पुलिस जवाब नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

वर्जन--
जिले में पिस्टल कौन पहुंचा रहा था। इस संबंध में जांच चल रही है। कुछ बिंदु मिले हैं, उनको खंगाला जा रहा है। जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed