फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त, युवक की मौत पर पसोपेश

दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त, युवक की मौत पर पसोपेश

Sun, 11 Nov 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त, युवक की मौत पर पसोपेश
दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त, युवक की मौत पर पसोपेश
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। दहेमू मंदिर के पिछवाड़े शनिवार को पड़ा मिला अज्ञात युवक के शव को लेकर पसोपेश के बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस कर्मी आसपास इलाके के गांवों में भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से यह जानने का भी प्रयास किया कि अगर किसी का परिजन गायब है तो पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शिनाख्त कर ले।

मंदिर के पिछवाड़े से बरामद अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी कोतवाली पुलिस ने ऐसे लोगों से भी बात की जिनके घर भैया दूज पर रिश्तेदार पहुंचे थे। आसपास गांवों के ज्यादातर लोगों से अपने रिश्तेदारों से भी त्योहार करके लौटे युवकों के बारे में भी जानकारी कर ली। कहीं से भी अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगने के बाद पुलिस पसोपेश में है। पुलिस को हालांकि अज्ञात युवक के आत्महत्या कर लेने का शक है लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से उसकी परेशानी बढ़ती जा रही है। कोतवाल विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराना है। बता दें कि सोमवार को शव बरामद होने की सूचना पर कासगंज जिले के गांव गंगागढ़ से एक परिवार के लोग भी पहुंचे थे लेकिन उन्होंने शव देख अपना परिजन होने से इंकार कर दिया। गंगागढ़ से भी एक युवक गायब है, उसके परिजन भी तीन-चार दिन से खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed