फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फैसला करो, नहीं तो मार देंगे छोटा बेटा

फैसला करो, नहीं तो मार देंगे छोटा बेटा

Tue, 10 Apr 2018 08:39 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
फैसला करो, नहीं तो मार देंगे छोटा बेटा
फोटो--14
विज्ञापन

‘फैसला करो, नहीं तो
मार देंगे छोटा बेटा’
जहरीला पदार्थ खाने से मरे प्रेमी के परिजनों ने उठाई कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जहरीला पदार्थ खाने से मरे युवक के परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि नामजद उनके परिवार वालों को धमकी दे रहे हैं कि अगर इस मामले का फैसला नहीं किया तो वह छोटे बेटे को भी मार देंगे।

छह अप्रैल की रात सम्राट अशोक नगर निवासी युवक अजय ने अपनी प्रेमिका के घर में जहरीले पदार्थ खा लिया था। उसी रात जिला अस्पताल में अजय की मौत हो गई थी। उसके पिता ने युवती और उसकी मां के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी बात को लेकर युवक के परिवार वाले मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। अजय के पिता ने बताया कि उनके दो बेटों में एक छोटा बेटा मुनीश रह गया है। वह किसी भी कीमत पर उसे खोना नहीं चाहते। आरोपी उनके बड़े बेटे की जहर देकर हत्या कर चुका है, जिसकी कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। अब आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने छोटे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है। ओमप्रकाश ने बताया कि वह इस मामले को लेकर डीएम से भी मिले थे, उन्होंने कार्रवाई कराने को कहा है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed