फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पशु चोरों ने छात्र को गोली से उड़ाया

पशु चोरों ने छात्र को गोली से उड़ाया

Tue, 09 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरों ने छात्र को गोली से उड़ाया
फोटो- 12
विज्ञापन

पशु चोरों ने युवक को गोली से उड़ाया
छोटे भाई का सीना चीरते हुए बड़े भाई के हाथ में लगी गोली
उघैती थाने के सदरउद्दीन नगर में वारदात, आईजी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)।
थाना क्षेत्र के गांव सदरउद्दीन नगर में रविवार देर रात पशु चोरी करने आए बदमाशों ने विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका सीना चाक करते हुए गोली उसे बचाने की जद्दोजहद कर रहे बड़े भाई के हाथ में लगती हुई निकल गई। युवक बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आईजी भी मौके पर पहुंचे और एसओ को तत्काल घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

वाकया रविवार रात करीब 12 बजे का है। गांव निवासी किसान गजराम और उनकी पत्नी प्रेमवती अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। घर में बाउंड्री तो है पर दरवाजा नहीं है। चनी रोड किनारे बने घर के ही एक कमरे में पशु पाले जाते हैं। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पशुशाला के चारों ओर लगाए गए बाजरा के पूले गिरने लगे तो गजराम की आंख खुल गई। वह अपनी पत्नी को पूले गलत तरीके से लगाने के लिए टोकते हुए उठ गए। इस बीच पशुशाला में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश उनके सामने आ गए। उन्होंने गजराम को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। प्रेमवती ने पति को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटने लगे। शोर सुनकर अंदर कमरे में सो रहा गजराम का सबसे छोटा पुत्र जोगेंद्र (19) जाग गया। उसने बाहर निकलकर विरोध किया तो बदमाशों ने दंपति को छोड़कर उसे पकड़ लिया और खींचते हुए बाहर ले आए। वह जोगेंद्र को सड़क पर गिराकर पीटने लगी। शोर सुनकर पत्नी और दो बेटियों के साथ बगल के कमरे में सो रहा जोगेंद्र का बड़ा भाई सर्वेश जागकर बाहर निकल आया। उसने छोटे भाई को बदमाशों से घिरा देखा तो शोर मचाते हुए उसे बचाने दौड़ पड़ा। वह उसे खींचकर घर के अंदर लाने की कोशिश कर रहा था। तभी बदमाशों में से एक ने तमंचा निकालकर जोगेंद्र को गोली मार दी। गोली जोगेंद्र का सीना चीरती हुए पीठ से निकल गई। पीछे से जोगेंद्र को पकड़े खड़े सर्वेश के बाएं हाथ में भी फायर लगा। चीखते हुए जोगेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो आसपास के ग्रामीण निकल आए। खुद को घिरता देख बदमाश चनी गांव की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर करीब पौन घंटे बाद एसओ प्रमेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव और घायल को जिला मुख्यालय भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को आईजी रेंज एसके भगत, प्रभारी एसएसपी डॉ. एसपी सिंह, सीओ बिल्सी राघवेंद्र राठौर मौके पर पहुंचे। आईजी ने घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने पर एसओ से नाराजगी जताई और जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए। प्रभारी एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी ही बदमाशों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed