{"_id":"5d1a64088ebc3e3cc164535b","slug":"156201061110-badaun-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार रात बिसौली इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों को रौंद दिया, जिसमें तहेरे भाई की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साईं महिलाएं व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए, जिससे रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची ने उन्हें जैसे तैसे समझाया और शव लेकर आई।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर निवासी राजेश (27) पुत्र राधेश्याम सोमवार रात बाइक से अपने चचेरे भाई श्याम सिंह (25) पुत्र अमर सिंह के साथ घरेलू सामान खरीदने बिसौली आया था। यहां से खरीदारी करने के बाद दोनों भाई गांव लौट रहे थे। उस वक्त दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से आ रहे ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली वहीं छोड़कर फरार हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल के साथ शव को बिसौली स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इधर, हादसे की जानकारी के बाद युवक के परिवार वाले और गांव की तमाम महिलाएं मौके पर पहुंच गई। वे ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इससे रोड के दोनों ओर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने बमुश्किल उनको समझाया और शव को मोर्चरी भिजवाया।