{"_id":"5d18a4d58ebc3e3c671b4017","slug":"156189612717-badaun-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए दो युवकों से पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए दो युवकों से पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आवासों में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी (एआरओ) दीनानाथ विमल और एक्स-रे तकनीशियन संजय प्रसाद के आवासों में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह दो युवकों को दबोच लिया। घटना वाले दिन दोनों अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए थे लेकिन चश्मदीद स्वास्थ्य कर्मी पुष्पेंद्र को बुलाकर दिखाया गया तो उसने पहचानने से इंकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली गेट के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एआरओ दीनानाथ विमल और एक्स-रे तकनीशियन संजय प्रसाद के घर में चोरी की घटना शनिवार दोपहर में हुई थी। दीनानाथ अपने आवास में ताला डालकर पैतृक घर नदरई (कासगंज) गए थे और संजय ड्यूटी पर थे। संजय के आवास से चोरी में कोई खास सामान तो नहीं गया था लेकिन एआरओ के घर से चोर उनके बेटे की शादी के लिए जुटाए गए जेवरात पर भी हाथ साफ कर ले गए थे। पुलिस ने एआरओ की तहरीर पर शनिवार देर रात ही अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस ने रविवार सुबह में दो युवकों को पकड़ा। दोनों नगर के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों की पहचान कराने के लिए चश्मदीद स्वास्थ्य कर्मी पुष्पेंद्र को भी बुला लिया लेकिन पुष्पेंद्र ने उनका हुलिया देखकर पहचानने से इंकार कर दिया। पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया है कि दो युवक उसे धक्का देकर मेनगेट से होकर भागे थे। एक छरहरे बदन का था। इधर, घटना के वर्कआउट के लिए लगे दरोगा शिवेंद्र भदोरिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के लिए विशेषज्ञों को दिखाने को भेज दिया गया है। फुटेज में दोनों में से किसी भी युवक का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। कुछ और युवकों पर शक है, उन्हें भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
कछला में चोरी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
उझानी। कछला में पिछले दिनों राजू के घर में हुई चोरी में वांछित सहसवान के गांव भीकमपुर निवासी नफीस को पुलिस ने रविवार सुबह में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस के अलावा चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। नफीस ने गांव के ही मुकीत के सहयोग से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मुकीत को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।