{"_id":"5d12756f8ebc3e3c70301f78","slug":"156149078114-badaun-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराल गए युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां (बदायूं)। मंगलवार को ससुराल गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे युवक की ससुराल और उसके परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक पोस्टमार्टम कराने के लिए विचार चलता रहा। अंत में परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने घर ले गए।
राजेश (25) पुत्र लक्ष्मी जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर का निवासी था। उसकी ससुराल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन में है। युवक के चार बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण युवक मेहनत मजदूरी करके कर रहा था। मंगलवार को राजेश अपनी ससुराल गया था। परिवार वालों की माने तो उसकी ससुराल में लोहे के दरवाजे पर किसी तरह बिजली का करंट आ रहा था। इस बारे में उसे जानकारी नहीं थी। ससुराल में अंदर घुसने के दौरान अचानक उसका हाथ दरवाजे पर रख गया। इससे उसे करंट लग गया। यह देखकर ससुराल वालों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह युवक को दरवाजे से अलग किया। वे उसे प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे कि उसी समय युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक ससुराल वालों और परिवार वालों शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बात चलती रही लेकिन बाद में उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।