फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विवेचक ने कब्जे में ली सीडी लखनऊ में होगी जांच

विवेचक ने कब्जे में ली सीडी लखनऊ में होगी जांच

Tue, 18 Jun 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
विवेचक ने कब्जे में ली सीडी लखनऊ में होगी जांच
उझानी (बदायूं)। शासकीय अधिवक्ता साधना शर्मा हत्याकांड में विवेचक एसके कटियार ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी श्रवण गुप्ता की आवाज से जुड़ी सीडी और पैन ड्राइव को कब्जे में ले लिया। सीडी में घटना को लेकर बातचीत का ब्योरा भी है। पैन ड्राइव और सीडी के लिए जांच को अब लखनऊ की लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद श्रवण की आवाज का नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली क्राइम ब्रांच इंसपेक्टर एसके कटियार दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस के कब्जे में मौजूद उस सीडी और पैन ड्राइव को कब्जे में ले लिया जिसमें आरोपी श्रवण गुप्ता और दूसरे लोगों से घटना को लेकर बातचीत का ब्योरा है। नगर निवासी श्रवण गुप्ता इस समय जेल में है। बताते हैं कि सीडी में कुख्यात अपराधी मस्ताना के नाम का भी जिक्र है। विवेचक कटियार ने बताया कि सीडी में आवाज की पुष्टि करने के लिए लखनऊ की लैब भेजा जा रहा है। लैब में पहले तो सीडी और पैन ड्राइव में कैद आवाज की तस्दीक होगी फिर उसका मिलान करने के लिए श्रवण की आवाज का नमूना भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला बाजारकलां निवासी शासकीय अधिवक्ता साधना शर्मा की 23 मई-2016 को स्कूटी से घर लौटते समय हाईवे पर हत्या कर दी गई थी। घटना में पीसी शर्मा समेत 11 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे जिनमें नौ की जमानत हो चुकी है। श्रवण और मस्ताना जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रहा है मर्डर केस
उझानी। शासकीय अधिवक्ता साधना शर्मा की हत्या में पुलिस कार्रवाई को लेकर कई बार सवाल भी उठे हैं। पिछले महीने आरोपी कमलेश शर्मा की मेडिकल रिपोर्ट का मामला हो या फिर आरोपियों का गैंग चार्ट बनाने में देरी की बात, काफी शिकायतें अफसरों के संज्ञान में पहुंचती रहीं। कमलेश को अस्पताल में ही जमानत देने के मामले में वादी पक्ष को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। केस की पैरोकारी खुद मृत अधिवक्ता की बहन विपर्णा गौड़ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed