फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर बेटी को गोली मारी

हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर बेटी को गोली मारी

Thu, 25 Jan 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर बेटी को गोली मारी
उघैती में हिस्ट्रीशीटर के घर में
विज्ञापन

घुसकर किशोरी को गोली मारी
रंजिशन दिया गया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार
घायल किशोरी बरेली के अस्पताल में भर्ती, देर शाम तक नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)।
रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के लोगों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास वाले इकट्ठे हुए लेकिन इससे पहले अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायल किशोरी को नाजुक हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मगंज गोबरा निवासी अमर सिंह और उसका बेटा रेशमपाल उर्फ भूरा हिस्ट्रीशीटर हैं। बुधवार रात करीब 12.30 बजे उसके घर में पांच-छह लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसते ही गोली चला दी, जो चारपाई पर सो रही अमर सिंह की 14 वर्षीय बेटी कविता के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर अमर सिंह की पत्नी और परिवार के अन्य लोग जाग गए। आसपास के कुछ लोग भी दौड़कर पहुंच गए। मगर तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे। परिवारीजन घायल कविता को लेकर उघैती थाने गए। फिर उपचार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर ले जाया गया। जहां नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। रात में ही कविता को जिला अस्पताल से बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ प्रमेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार वालों और गांव वालों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसओ ने बताया कि अमर सिंह और उसके बेटे ने मिलकर गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। इस घटना के पीछे विरोधी पक्ष के लोगों के नाम सामने आए है, जो अपने घरों से फरार हैं। देर शाम तक वादी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इधर, इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिता जेल में, भाई फरार
अमर सिंह और उसके बेटे रेशमपाल उर्फ भूरा दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। एसओ प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आठ जनवरी को अमर सिंह नाजायज असलाह समेत गिरफ्तार हुआ था, जिसके बाद से वह जेल में है। उसका बेटा घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed