{"_id":"59cc7aa74f1c1b71548b4c8b","slug":"151506572967-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज एओ पर कार्रवाई के बाद भी नहीं चेती अलापुर पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वजीरगंज एओ पर कार्रवाई के बाद भी नहीं चेती अलापुर पुलिस
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। लंबे समय से ककराला में अंतरजनपदीय स्तर का जुआ होता है। जिनकी सरपरस्ती में जुए के फड़ लगते हैं, वो पुलिस के स्थानीय अधिकारियों के साथ उठते बैठते भी हैं। इसको पूरा क्षेत्र जानता है। लेकिन दो दिन पहले वजीरगंज थाने के एसओ, दो दरोगा और तीन सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के बावजूद अलापुर पुलिस एसएसपी के तेवर नहीं समझ सकी और जुआ और सट्टा जारी रहा।
वजीरगंज इलाके के ग्राम सुरसेना का कमल गुप्ता पिछले कई महीने से आम के बाग में टेंट लगाकर जुआघर चलाता था। यहां दूसरे जिलों से रसूखदार लोग जुआ खेलने आते हैं। एसएसपी चंद्रपक्राश के निर्देश पर दबिश देने पहुंची पुलिस की स्पेशल टीम ने छह जुआरियों को पकड़ लिया। हालांकि मुख्य आरोपी कमल गुप्ता सहित 19 लोग फरार हो गए। मौके पर नौ मोबाइल, 23,400 रुपये नगद, छह बाइक, एक कार बरामद हुई थी। मामले में एसएसपी ने एसओ रघुराज, हल्का इंचार्ज धनीराम, सिविल लाइंस थाने के दरोगा अजीत कुमार, वजीरगंज थाने के सिपाही आनंद, परवीन और अंकित को सस्पेंड कर दिया था।
ताजा घटना के बारे में सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की रात ककराला में जिस समय पुलिस जुआ पकड़ने गई थी, तब शायद पुलिस को भी यह अनुमान नहीं था कि उस पर हमला हो जाएगा। फिलहाल एक बार फिर एसएसपी तक जुए का मामला पहुंच गया। पुलिस पर कार्रवाई फिर तय मानी जा रही है।