{"_id":"5a16d9194f1c1b69678bd87c","slug":"141511446809-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी आग में 12 घर जले, महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक लगी आग में 12 घर जले, महिला झुलसी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक। चूल्हे से निकली चिंगारी से लल्सी नगला गांव के 12 घर जल गए, जिसमें हजारों रुपये का सामान जल गया। आग लगने की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
गुरुवार शाम करीब चार बजे कादरचौक क्षेत्र के गांव लल्सी नगला निवासी जगदेव की पत्नी राजवती घर में खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से अचानक निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों का सामान निकालकर इधर-उधर फेंकने लगे। देखते ही देखते आग एक-दूसरे से होकर 12 घरों में फैल गई। घर में लगी आग बुझाने की कोशिश में जगदेव की पत्नी राजवती झुलस गई। उनकी घर में बंधी एक भैंस भी झुलस गई। इस बीच ग्रामीण इकट्ठे होकर आग बुझाने में जुट गए। प्रधान राजू कश्यप ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। जिनके घरों में आग लगी उनमें धारा सिंह, महीपाल, शिवराज, ओमकार, ईश्वरदेवी, गंगा देवी, रामदीन, सुभाष, मलखान, कंचन, सीताराम शामिल हैं। आग में घरों के अंदर रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, चारपाई समेत सारा सामान जल गया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल नीरज ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन भी किया।