फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी, पुलिस ने दबोचे बदमाश

बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी, पुलिस ने दबोचे बदमाश

Mon, 13 May 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी, पुलिस ने दबोचे बदमाश
उझानी (बदायूं)। रविवार शाम यूपी-100 ने अपनी जिम्मेदारी को सही से अंजाम दिया। पुलिस ने न सिर्फ महिला की लूटी गई चेन बरामद की बल्कि लुटेरों को भी दबोच लिया। लुटेरों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरपुर निवासी नीलम गुप्ता पत्नी प्रमोद गुप्ता एक दिन पहले अपने मायके नझियाई मोहल्ला स्थित पिता सतीश गुप्ता के घर आई थीं। रविवार दोपहर उनकी तबीयत कुछ खराब हो गई थी। इस पर वह शाम को अपने भाई सोनू के साथ दवा लेने राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रही थीं। वह उझानी बाईपास पर खड़े होकर किसी वाहन के आने का इंतजार कर रहीं थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ले गए और बदायूं रोड पर पर उन्होंने बाइक दौड़ा दी। महिला ने तुरंत यूपी-100 को सूचना दे दी। इस पर मौके पर पीआरवी तुरंत मौके पर पहुंच गई। गाड़ी में बैठे हेड कांस्टेबल विजय चतुर्वेदी, दिनेेश यादव और महिला कांस्टेबल नूतन सिंह ने उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाया और लुटेरों के पीछे गाड़ी दौड़ा दी। बताते हैं कि लुटेरे एक किलोमीटर नहीं भाग पाए थे कि तब तक उनकी बाइक की चेन टूट गई थी। पीछे से पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया। तलाश में दोनों लुटेरों की जेब से आधी-आधी चेन मिली। वे रास्ते में ही चेन का बंटवारा कर चुके थे। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। पुलिस की सक्रियता से महिला की चेन वापस मिल गई। पकड़े गए दोनों लुटेरों में एक ने अपना नाम रोहित और दूसरे ने मुजीबउर्रहमान बताया है। देर रात तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed