फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दहेज हत्या में पति समेत पांच को दस साल की कैद

दहेज हत्या में पति समेत पांच को दस साल की कैद

Thu, 26 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति समेत पांच को दस साल की कैद
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में साढ़े सात साल पहले दहेज की खातिर गर्भवती महिला को पीटकर मार डालने के आरोपी पति समेत पांच लोगों को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय की न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने दस-दस साल की कैद की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना डाला है।
विज्ञापन

यह घटना सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू गांव में 11 मार्च 2011 को घटी थी। थाना क्षेत्र के गांव इस्माइपुर निवासी फिरोज पुत्र अंसार ने अपनी बहन नाजरीन की शादी गुड्डू पुत्र सरबर अली के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे सो वह और दहेज के लिए नाजरीन को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। वादी फिरोज का कहना है कि मारुति कार की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को मारते-पीटते थे। घटना से दो माह पूर्व ससुराल वालों ने नाजरीन को बहुत मारा-पीटा था। जिसकी वजह से उसके सिर में चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के दिन गांव के कुछ लोगों ने उसे सूचना दी थी कि उसकी बहन को मारपीटकर मार डाला है। उस समय नाजरीन गर्भवती थी। जब वह सूचना पर पहुंचा तो ससुराल वाले शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज ने बहन की हत्या के मामले में पति गुड्डू के साथ ही सास जुलेखा, ससुर सरबर, जेठ तारिक और मुशाहिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रामेश्वरी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद दहेज हत्या में आरोपी सभी पांचों को दोषी ठहराया। न्यायाधीश ने पति गुड्डू, सास जुलेखा, ससुर सरबर, जेठ तारिक और मुशाहिद को दस-दस साल की कठोर सजा सुनाई। साथ ही सभी पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed