{"_id":"5cbc9d27bdec22147163d06b","slug":"121555864871-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सपा से बगावत करने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को कार समेत बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार को उनके घर एक धमकी भरा पत्र पहुंचा, रविवार को जब वे घर पहुंचे तब उन्हें इसका पता चला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि विगत नौ अप्रैल को वह समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। तभी से वह लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सलीम इकबाल शेरवानी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मंच से जनहित के मुद्दे, अवैध खनन, बगैर मानक के डाले गए अंडरग्राउंड केबल आदि की पोल खोली। रविवार सुबह वह अपने घर पर बैठे समर्थकों से बात कर रहे थे कि तभी शनिवार को उनके घर रजिस्ट्री से आया एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि तुम कांग्रेस के प्रवक्ता बने हो तो हद में रहो। बदायूं छोड़कर उत्तर प्रदेश में कहीं प्रचार करो। बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी बंद करो। वरना तुम्हें गाड़ी समेत बम से उड़ा दिया जाएगा।
जिले में सब सुरक्षित हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पूरे प्रबंध कर दिए गए हैं। अगर आबिद रजा को कोई पत्र मिला है, तो यह जानकारी मेरे पास नहीं आई है। इसके लिए पुलिस है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
आबिद रजा को बम से उड़ाने की धमकी देने के संबंध में एक शिकायती पत्र आया है। जिसे डाक से भेजा गया था, उसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।
-अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
मैंने लोगों की काली करतूतों को उजागर किया है, जिस पर किसी ने मुझे धमकी दी है। मुझे किसी की चिंता नहीं है, लेकिन मेरे समर्थकों में चिंता और रोष है। इस संबंध में जांच के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है।
-आबिद रजा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री