फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चोरी के शक में नाबालिग को घर से उठाकर बीच चौराहे पर पीटा

चोरी के शक में नाबालिग को घर से उठाकर बीच चौराहे पर पीटा

Wed, 27 Mar 2019 12:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
चोरी के शक में नाबालिग को घर से उठाकर बीच चौराहे पर पीटा
दबतोरी (बदायूं)। चोरी की वारदात से तंग एक दुकानदार परिवार संग मिलकर गांव के एक नाबालिग को उसके घर से उठा ले गया और बीच चौराहे पर उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दुकानदार का आरोप है कि उसने नाबालिग को रंगे हाथों पकड़ा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को कब्जे में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर का है। यहां के एक किराना व्यापारी की दुकान में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। पिछले 15 दिन में कई बार चोरी हुई। इससे परेशान दुकानदार ने गांव में अफवाह फैला दी कि वह रिश्तेदारी में जा रहा है। दुकानदार का आरोप है कि वह रिश्तेदारी में नहीं गया। अफवाह के कारण सोमवार रात गांव के ही दो नाबालिग लड़के उसके घर में घुस आए। उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों चकमा देकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह दुकानदार और उसके परिवार वालों ने एक नाबालिग को उसके घर में घुसकर उठा लिया। उसके बाद वे उसे गांव के बीच चौराहे पर ले गए और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। बताते हैं कि नाबालिग को जमकर पीटा गया। उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे नाबालिग को छुड़ाया और अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। देर शाम तक किसी ने नाबालिग के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चोरी के शक में एक नाबालिग को लक्ष्मीपुर गांव में पीटा गया है। जिन लोगों ने पिटाई लगाई थी, उन्होंने कभी चोरी की तहरीर नहीं दी। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। शक के आधार पर किसी को जेल नहीं भेजा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed