{"_id":"5c840699bdec2214130e5534","slug":"121552156313-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर मोहल्ले में सीढ़ी लगाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेकपुर मोहल्ले में सीढ़ी लगाकर चोरी
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले में लगातार चोरी की वारदात हो रहीं हैं। पिछले हफ्ते चोरों ने चार-पांच घरों में सीढ़ी लगाकर लाखों की चोरी की थी। शुक्रवार रात भी चोर एक मकान में सीढ़ी लगाकर घुस गए और हजारों का सामान चोरी करके ले गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर पांच निवासी कल्यान सिंह की सब्जी की दुकान है। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात किसी समय चोर पीछे से सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस गए। उसके बाद चोरों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। फिर उनके घर में रखे बर्तन, कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण समेत 40 हजार की नकदी चोरी करके फरार हो गए। तड़के परिवार वालों की आंख खुली तो उन्होंने कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन गेट पर बाहर से कुंडी लगी थी। इस पर उन्होंने कमरे में ही शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी। उसके बाद मोहल्ले वालों ने कमरे का दरवाजा खोला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल कल्यान सिंह ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मोहल्लों में चोरी की वारदात से दहशत है।