फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस की ‘प्राइवेट’ कार ने मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत

पुलिस की ‘प्राइवेट’ कार ने मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 17 Feb 2019 06:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की ‘प्राइवेट’ कार ने मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार देर रात ट्रैक्टर के पीछे लगी लिंटर डालने वाली मशीन और गन्ना भरी ट्रॉली आपस में अटक गईं। उन्हें अलग करने सड़क पर उतरे तीन मजदूरों को पुलिस की प्राइवेट गाड़ी ने टक्कर मार दी। कार भी गन्ने की ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कार सवार इंस्पेक्टर और दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है। कार बदायूं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ी निवासी 35 वर्षीय मटरू, 55 वर्षीय तेजपाल और 35 वर्षीय विद्याराम लिंटर डालने वाली मिक्स्चर मशीन को ट्रैक्टर में जोड़कर अपने गांव लौट रहे थे। बरखेड़ा गौटिया के नजदीक पीछे से आई गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मशीन में साइड लग गई। इससे मशीन का कुछ हिस्सा गन्ने की ट्रॉली में फंस गया। यह देखकर ट्रैक्टर पर बैठे तीनों मजदूर सड़क पर उतर गए और गन्ने की ट्रॉली पीछे हटवाने लगे। सूचना पर चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही नरेश और पवन भी पहुंच गए। दोनों सिपाही मजदूरों के साथ दोनों वाहन सड़क से हटवा रहे थे कि तभी बदायूं से बरेली जा रही एक लग्जरी कार तीनों मजदूरों और दोनों सिपाहियों को टक्कर मारते हुए गन्ने की ट्रॉली से जा टकराई। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे क्राइम ब्रांच बदायूं में तैनात इंस्पेक्टर अजय यादव समेत दोनों सिपाही और मटरू, तेजपाल और विद्याराम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर बिनावर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को बरेली भेजा, लेकिन रास्ते में मटरू की मौत हो गई। रविवार सुबह लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। बताया जाता है कि तब तक पुलिस ने कार की नंबर प्लेट ही हटा दी थी। मृतक के परिवार वालों ने थाना गेट पर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। आखिर में पुलिस ने कार के चेसिस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ट्रैक्टर मालिक को फंसा रही पुलिस
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ट्रैक्टर मालिक को फंसाने की कोशिश कर रही है, जबकि मृतक के परिवार वाले और घायल मजदूरों के मुताबिक गन्ने की ट्रॉली से लिंटर मशीन में सिर्फ साइड लगी थी, उससे कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर की कार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे मजदूर की मौत हो गई और बाकी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे सूचना मिली थी इंस्पेक्टर अजय यादव उस कार में थे। उनके भी चोट आई है। कार उनकी है या किसी और की, इसकी जानकारी कर रहे हैं। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed