फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गृह कलेश में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

गृह कलेश में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गृह कलेश में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी एक युवक ने मोहम्मदगंज के जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शनिवार शाम से लापता था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह फंदे पर लटकी लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 28 वर्षीय चांद मियां पुत्र जाफर खां कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा डंबर नगर का रहने वाला था। चांद मियां मुंबई में रहकर फल का ठेला लगाता था। भाई ममनून के मुताबिक दो साल पहले चांद मियां का निकाह उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम चिरानी निवासी नूरे निशां के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन नूरे निशा ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई। तभी से वहीं रह रही थी। चांद मियां मोहर्रम के मौके पर मुबंई से लौटा। शुक्रवार सुबह वह अपनी ससुराल चला गया। शनिवार सुबह ससुराल से आया। शाम को वह घर से अचानक लापता हो गया। देर रात तक चांद मियां वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। परिवार वाले रविवार सुबह चांद मियां को खोजते-खोजते मोहम्मदगंज के जंगल में पहुंच गए, जहां नीम के पेड़ पर चांद मियां का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि चांद मियां ने अपनी पत्नी की वजह से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। चांद मियां आठ भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। युवक की मौत से परिवार वालों को बड़ा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed