फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वादी और आरोपियों के बीच चल रहा लेनदेन का विवाद

वादी और आरोपियों के बीच चल रहा लेनदेन का विवाद

Fri, 01 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
वादी और आरोपियों के बीच चल रहा लेनदेन का विवाद
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव दुंदीनगला में एक सप्ताह पूर्व महिला की हत्याकर हुई लाखों की लूट के मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इस मामले को उलझा हुआ मान कर चल रही है।
विज्ञापन

गांव दुंदीनगला निवासी नेत्रपाल सिंह यादव के यहां पर 24-25 नवंबर की रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने उनकी पत्नी पूनम की हत्या कर दी थी। साथ ही लाखों रुपये की नकदी और संपत्ति लूट लिया था। घटना की रात नेत्रपाल के भतीजे की बारात गई थी। सो उनकी पत्नी ही घर पर अकेली थीं। घटना की जानकारी होने के बाद जब वह घर लौटे तो उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने पत्नी की हत्या और लाखों की लूट के मामले में चार लोगों को नामजद किया था। जबकि पांच लोगों को षड्यंत्र रचने में नामजद कराया था।
विज्ञापन

नामजदों में क्षेत्र के कुछ व्यापारी और दो प्रधानों के नाम शामिल हैं। पुलिस का भी मानना है कि नामजदों से नेत्रपाल का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।
नेत्रपाल कृषक होने के अलावा जमीन की खरीद फरोख्त का भी काम करता है। कोतवाल हजरतपुर निसार हुसैन इस मामले में सही खुलासा करने की बात कह रहे हैं। इसीलिए नामजदगी होने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed