फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हत्या कर गंगा में बहा दी थी छोटे महंत की लाश

हत्या कर गंगा में बहा दी थी छोटे महंत की लाश

Wed, 14 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर गंगा में बहा दी थी छोटे महंत की लाश
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

पिपरौल मढ़ी के छोटे महंत शीलेंद्र सिंह को अगवा कर गायब कर दिए जाने के मामले में पकड़ी गई महिला समेत चार लोगों ने बुधवार को एक और ग्रामीण की भूमिका उजागर कर दी। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। उन्होंने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि छोटे महंत की हत्या कर शव गंगा में बहा दिया था। बाद में चारों को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हत्या का कारण शराब पीकर मारपीट सामने आया है।
शीलेंद्र को अगवा कर उसे गायब कर दिए जाने में पकड़े गए पिपरौल गांव के वीरेंद्र, विट्टन और विट्टन की पत्नी सोनवती ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी दीं। सीओ प्रमोद यादव ने आरोपियों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस की माने तो विट्टन और वीरेंद्र से पूछताछ में गांव के कन्हई का भी नाम सामने आया है। कन्हई का छोटे महंत से शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। 29 मई को छोटे महंत की हत्या कर दी गई। अगले दिन सुबह आरोपियों ने लाश को गंगा में बहा दिया, ताकि हत्या के बारे में किसी को भनक नहीं लग सके।
विज्ञापन

पुलिस ने कन्हई को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे भी पूछताछ की गई। इधर, वीरेंद्र ने हालांकि हत्या में हाथ होने से इंकार किया है लेकिन उसने पुलिस से यह जरूर कहा कि लाश का गंगा में बहाने में उसका भी सहयोग रहा। बुधवार को पुलिस ने महिला समेत चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराया। पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बता दें कि छोटे महंत के भाई ने बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा शहजादनगर निवासी भाई वीरेंद्र ठाकुर ने विट्टन, विट्टन की पत्नी सोनवती और वीरेंद्र को नामजद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
तीन मासूम बच्चों को सोनवती संग जाना पड़ा जेल
उझानी। छोटे महंत की हत्या में फंसी सोनवती की पांच संतान हैं। 12 साल की बेटी शारदा और 10 साल का बेटा अजय हालांकि कोई खास समझदार नहीं हैं लेकिन दो साल की शीतल के अलावा आठ वर्षीय सुशीला और छह साल की बेटी भूरी ने कोतवाली में पूछताछ के दौरान मां का आंचल नहीं छोड़ा। कोर्ट में पेशी के दौरान भी भूरी, शीतल और सुशीला मां सोनवती के साथ थीं। कोर्ट में उनकी परवरिश का भी सवाल उठा। बाद में तीनों बच्चों को भी सोनवती के साथ जेल जाना पड़ा। शारदा और अजय रोते-बिलखते घर की ओर लौट पड़े। --------------------------

वर्जन
छोटे महंत को अगवा कर गायब कर दिए जाने के मामले में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ही पता लगा कि उन्होंने उसे मार कर उसके शव को गंगा में बहा दिया। नामजदों के अलावा कन्हई का भी नाम सामने आया, सो उसे भी पकड़ लिया गया। आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
- संजय गोयल, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed