फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झूठ निकली छेड़छाड़ की बात, बकाया का है विवाद

झूठ निकली छेड़छाड़ की बात, बकाया का है विवाद

Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
झूठ निकली छेड़छाड़ की बात, बकाया का है विवाद
police - फोटो : demo
बदायूं। शनिवार रात शिवपुरम में टैंट स्वामी भाजपा सभासद और उनके साथियों पर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप पुलिस की जांच में फर्जी साबित हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बात की तो कहानी दूसरी निकली। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद निपटाने के लिए वक्त दिया है, मामला न सुलटा तो पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शिवपुरम निवासी एक महिला ने रचना टैंट हाउस के मालिक सभासद जितेंद्र साहू, व्यापारी मयूर रस्तोगी, अमित सक्सेना आदि के खिलाफ शनिवार रात कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि बेटे की शादी तीन दिसंबर को हुई थी। पूरा पेमेंट टैंट स्वामी जितेंद्र साहू को कर दिया था। बावजूद वह 70 हजार बकाया दिखा रहे हैं। शाम के वक्त जितेंद्र करीब पंद्रह लोगों के साथ उनके घर में घुसे थे। तोड़फोड़ करके अश्लील हरकतें भी कीं। मोहल्ले वालों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इधर, टैंट हाउस एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक खुराना के साथ एसोसिएशन के लोगों ने कोतवाली में महिला के पति पर टैंट का बकाया 70 हजार न देने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इन लोगों का कहना था कि यूनियन के लोग महिला के पति के बुलावे पर उनके घर गए थे। वह बाहर थे, तभी महिला ने शोर मचा दिया। प्रकरण की जांच कर रहे एसएसआई सत्य सिंह ने रविवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। यहां बातचीत में साफ हो गया कि छेड़छाड़ की बात गलत है। विवाद रुपये के लेनदेन का ही है। यह भी पुष्ट हुआ कि टैंट वालों का ही बकाया है। रकम कितनी है, बस यही तय होना है। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर आरोप लगाए। एसएसआई ने बताया कि दोनों पक्षों को चेताया है कि एक-दो दिन में खुद बकाया का विवाद सुलटा लें, वर्ना पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed