फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   त्योहार पर बढ़ी सतर्कता, स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान

त्योहार पर बढ़ी सतर्कता, स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान

Tue, 17 Oct 2017 05:06 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
त्योहार पर बढ़ी सतर्कता, स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान
बदायूं। त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों और स्टेशन परिसर में कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को आरपीएफ ने जीआरपी के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों में चेकिंग की गई। स्टेशन परिसर पर बैठे यात्रियों का सामान मेटल डिटेक्टर से चेक किया। स्टेशन परिसर में प्रवेश द्वार, टिकट घर, प्लेटफार्म के नजदीक घूमने वाले संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन

ट्रेनों में अपराधियों की सक्रियता और वारदातों के बढ़ने से दीपावली पर जीआरपी विशेष रूप से अलर्ट है। दीपावली और भैया दूज के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ का फायदा उठाकर किसी भी प्रकार की वारदात की आशंका के चलते मंगलवार से आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी नवनीत कुमार ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। यह अभियान भैया दूज तक चलेगा। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर ट्रेनों और स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई। कासगंज से बरेली और बरेली से बदायूं जाने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग की गई। टीम ने मेटल डिटेक्टर से स्टेशन परिसर में यात्रियों का सामान चेक किया। ट्रेनों के दिव्यांग कोच और जनरल बोगियों की तलाशी ली। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। पूछताछ के बाद टीम ने सभी को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed